{"_id":"65fe8abb7ed038c1d50e3c4c","slug":"36-centenarian-voters-will-also-vote-in-bageshwar-bageshwar-news-c-8-1-hld1009-330038-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर में 36 शतायु मतदाता भी करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर में 36 शतायु मतदाता भी करेंगे मतदान
Sat, 23 Mar 2024 01:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:24 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। निर्वाचन विभाग ने बुजुर्ग मतदाताओं के लिए घर पर मतदान करने का इंतजाम किया है। लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। जिले में 2038 मतदाता इस सुविधा के पात्र हैं, जिनमें 36 मतदाताओं की उम्र 100 साल से अधिक है।
जिले की बागेश्वर विधानसभा सीट पर 991 मतदाता 85 साल से अधिक की उम्र के हैं, जबकि कपकोट विधानसभा सीट पर 1047 मतदाताओं की उम्र 85 वर्ष से अधिक है।
घर पर मतदान करने वाले मतदाताओं से फार्म 12 डी भरवाया जाता है। बीएलओ पात्र बुजुर्ग मतदाता के घर जाकर यह फार्म भरवाते हैं। इस फार्म को भरने के बाद मतदाता को घर पर ही मतदान करने की सुविधा मुहैया कराई जाती है। हालांकि अगर बुजुर्ग स्वस्थ हैं और बूथ पर आकर मतदान करना चाहते हैं तो वह इस फार्म को भरने से इनकार भी कर सकते हैं।
स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी कैलाश प्रकाश चंदोला ने बताया कि पात्र बुजुर्ग मतदाताओं से फार्म डी भरवाने की प्रक्रिया चल रही है। 40-50 लोगों के प्रपत्र भरे जा चुके हैं। बाकी लोगों से फार्म भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में 80 साल से अधिक का था मानक
बागेश्वर। विगत विधानसभा चुनाव में 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर पर मतदान करने की सुविधा दी गई थी। लोकसभा चुनाव में आयु सीमा पांच साल बढ़ाकर 85 कर दी गई है। इस निर्णय से 80 से 85 साल के बीच के उन मतदाताओं को परेशानी होगी जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उन्हें डोली की मदद से या पकड़कर बूथ तक लाना पड़ेगा।