{"_id":"61e85f1d4d9abb6d53463d7c","slug":"35-itbp-personal-test-covid-positive-bageshwar-news-hld4514252173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में चुनाव ड्यूटी में आए 35 आईटीबीपी के जवान संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में चुनाव ड्यूटी में आए 35 आईटीबीपी के जवान संक्रमित मिले
विज्ञापन
अनदेखी:बागेश्वर नगर में कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए इस तरह इक्कठी हो रही भीड़। संवाद न्यूज ए
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में बुधवार को रिकार्र्ड 143 संक्रमित मिले। बुधवार को चुनाव ड्यूटी में बागेश्वर आए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 35 जवानों में भी संक्रमण पाया गया। वहीं, जीआईसी वज्यूला की एक शिक्षिका भी संक्रमित पाई गई हैं। बुधवार को 46 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए।
बागेश्वर में चुनाव ड्यूटी में पहुंचे आईटीबीपी के 35 जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एसपी अमित श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि संक्रमित पाए गए आईटीबीपी के जवानों को उन्हीं के कैंप में आइसोलेट कर दिया गया है। ऐहतियात के तौर पर सभी जवानों और अधिकारियों की सैंपलिंग कराई गई थी। उधर, गरुड़ के राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला में एक शिक्षिका के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके मिश्रा ने बताया कि शिक्षिका को आवास पर आइसोलेट कर दिया गया है। जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। अन्य शिक्षकों और शिक्षण स्टाफ की भी सैंपलिंग कराई जाएगी।
सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जांच के लिए 749 सैंपल भेजे गए। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद से अब तक जिले से 163611 सैंपल भेजे जा चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना के 6701 पॉजिटिव केस आए हैं। 6273 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके हैं और 56 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 372 सक्रिय मामले हैं। दो का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। 370 मरीज घर में आइसोलशन में हैं।
विज्ञापन
बढ़ रहे मामले लेकिन लोग जागरूक नहीं
बागेश्वर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले सात दिनों में संक्रमण के 407 मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करने के प्रति लोग उदासीन हैं। बाजारों में जमकर सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रशासन नियमों के उल्लंघन पर चालान भी कर रहा है लेकिन लोग नहीं सुधर रहे।