{"_id":"5ae9f2144f1c1b350a8b7b32","slug":"31525281300-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर्स को अन्य राज्यों की तरह मेडिकल भत्ता दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर्स को अन्य राज्यों की तरह मेडिकल भत्ता दो
Updated Wed, 02 May 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर की जिला इकाई की बैठक लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। वक्ताओं ने पेंशनरों को अन्य राज्यों की तरह ही अलग से मेडिकल भत्ता देने की मांग की। बैठक में चार मई को हरिद्वार में प्रस्तावित चार दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए पांच सदस्यों ने शामिल होने के लिए हामी भरी।
जिलाध्यक्ष शेर सिंह धपोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रताप सिंह गढ़िया ने पेंशनरों की आईडी कार्ड बनवाने की मांग की। ताकि पेंशनर अपना परिचय पत्र बना सकें। वक्ताओं ने शासन-प्रशासन से पेंशनरों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। तय किया गया कि संगठन का पुनर्गठन जून में होगा। प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए जिलाध्यक्ष धपोला, कोषाध्यक्ष अर्जुन धपोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीराबल्लभ पांडे, त्रिलोक शाही हरिद्वार जाएंगे। वहां शवानंद जोशी, गिरीश पाठक, मोहन जोशी, बंशीधर जोशी, मोहन शाही, लक्ष्मी दत्त पाठक, नयन सिंह हरड़िया, कुंवर कोरंगा, नरेंद्र मेहता, शिव सिंह पिल्ख्वाल, मान सिंह कनवाल, गणेश आर्य, महेश भट्ट, किशन राम, बृजमोहन चंदोला, शंकर लाल आदि थे।