फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   गैस सिलिंडर में आग लगने से मची अफरातफरी

गैस सिलिंडर में आग लगने से मची अफरातफरी

Sun, 08 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलिंडर में आग लगने से मची अफरातफरी
बागेश्वर। जिले के भिटाल गांव में खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। तमाम प्रयासों के बावजूद आग नहीं बुझने पर मकान मालिक ने जलते सिलिंडर को नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन


भिटालगांव में इंद्र सिंह कनवाल के भवन में किराए पर रहने वाले चनर राम रविवार सुबह नाश्ता बना रहे थे। इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगने की जानकारी मिलते ही वहां पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


जलते हुए सिलिंडर को बाहर खींचकर लाने के बाद उस पर रेत डाली गई। इसके बावजूद आग नहीं बुझी। आखिरकार मकान मालिक इंद्र सिंह ने जलते हुए सिलिंडर को उठाकर नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बड़ा हादसा टल गया। सिलिंडर में आग लगने की घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने फायर सर्विस का नंबर डायल किया, लेकिन फोन नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed