फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   रुपये वसूलने के बावजूद होम डिलीवरी नहीं होने पर प्रदर्शन किया

रुपये वसूलने के बावजूद होम डिलीवरी नहीं होने पर प्रदर्शन किया

Sat, 07 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
रुपये वसूलने के बावजूद होम डिलीवरी नहीं होने पर प्रदर्शन किया
बागेश्वर। रसोई गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी नहीं करने से नाराज छात्र नेताओं ने गैस एजेंसी में प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने कहा है कि इस मामले में प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को छात्र संघ अध्यक्ष कौशल उपाध्याय के नेतृत्व में छात्र नेता गैस एजेंसी कार्यालय में धमक गए। छात्र नेताओं ने पैसा वसूलने के बावजूद सिलिंडरों की होम डिलीवरी नहीं करने पर प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गैस एजेंसी द्वारा सिलिंडरों की होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से रुपये लिए जाते हैं। इसके बावजूद सड़क पर ही सिलेंडर उपभोक्ता को सौंप दिया जाता है। सिलेंडरों की होम डिलीवरी नहीं होने से उपभोक्ताओं को 50 रुपये तक का भाड़ा चुकाना पड़ रहा है। छात्र नेताओं ने तीन दिन के भीतर इस मामले में जांच नहीं करने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में अंकुर उपाध्याय, सचिव रोशन गढ़िया, ललित गिरी गोस्वामी, छात्र संघ उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला आदि शामिल थे। इधर, शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी और गैस प्रबंधक ने गैस वितरण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैस सिलिंडरों का वजन कराकर वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed