फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   अधिक व्यवसाय करने वाले उत्पादक समूह पुरस्कृत

अधिक व्यवसाय करने वाले उत्पादक समूह पुरस्कृत

Tue, 25 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
अधिक व्यवसाय करने वाले उत्पादक समूह पुरस्कृत
बागेश्वर। हिमगिरी आजीविका स्वायत्त सहकारिता लौबांज की द्वितीय वार्षिक सभा प्राइमरी पाठशाला दयौराड़ा में हुई। इसमें अधिक व्यवसाय करने वाले उत्पादकों को पुरस्कृत किया गया। उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति के सहयोग से गरुड़ ब्लॉक में संचालित एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत गठित समिति के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिपं सदस्य पुष्पा कोरंगा ने शिरकत की।
विज्ञापन


परियोजना की तकनीकी संस्था श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के समन्वयक चंद्रमणि उनियाल ने बताया कि ब्लॉक में कुल छह स्वायत्त सहकारिताओं का गठन कर 3140 परिवारों को सहकारिता के साथ जोड़ा गया है। हिमगिरी स्वायत्त सहकारिता लौबांज की अध्यक्ष चम्पा गोस्वामी बताया कि इस वर्ष सहकारिता द्वारा पिछले वर्ष की अपेक्षा कुल पांच लाख रुपये का व्यवसाय कर 24,876 का शुद्ध लाभ कमाया गया। व्यवसाय को बढ़ाने के बाद ही दोनों वर्षों का शेयर लाभांश वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले वर्ष सबसे अधिक व्यवसाय करने वाले उत्पादक समूहों में प्रथम पुरस्कार महागौरी उत्पादक समूह तुनिया, द्वितीय पुरस्कार कृष्णा उत्पादक समूह कौलाग और तृतीय पुरस्कार प्रगति उत्पादक समूह लौबांज को दिया गया। इस दौरान सहायक प्रबंधक प्रकाश पाठक, सहायक प्रबंधक मूल्यांकन एवं अनुश्रवण राजेश श्रीवास्तव, सुगमकर्ता हंसी फर्स्वाण, उत्तराखंड पशुधन विकास बोर्ड के प्रभारी केसी त्यागी, बलवंत सिंह, पुष्पा पाठक, भूपेंद्र सिंह, भूपाल सिंह, दीप प्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed