फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   311 new Case Of Corona

अल्मोड़ा बागेश्वर में 311 कोरोना संक्रमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
311  new Case Of Corona
सजगता नदारद:बागेश्वर के नुमाइशखेत में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए खरीदारी करते लोग। विज - फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा/बागेश्वर। अल्मोड़ा जिले में शुक्रवार को 153 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। वहीं, बागेश्वर में 158 लोग संक्रमित पाए गए। कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। बावजूद इसके भीड़ वाले स्थानों और बाजारों में लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक में 68, ताकुला में 10, ताड़ीखेत में नौ, लमगड़ा में 18, द्वाराहाट में पांच, धौलादेवी में 17, चौखुटिया में पांच, सल्ट में तीन, भिकियासैंण में 18 लोग पॉजिटिव पाए गए। जिले में अभी कुल 568 सक्रिय केस हैं। जिला अस्पताल में तीन और महिला अस्पताल में चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, जिला संग्रहालय अल्मोड़ा में कोरोना का टीकाकरण जारी है। जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. कुसुमलता ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों से कोविड अनुरूप व्यवहार की अपील की है।
विज्ञापन

वहीं, बागेश्वर जिले में शुक्रवार को 158 नये केस आए जबकि 135 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 390 हो गई है। 11 संक्रमितों का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। 379 होम आइसोलेशन में हैं। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बावजूद लोग कोविड नियमों के पालन को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कोविड गाइडलाइन की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि कोविड संक्रमण को देखते हुए जिले में जांच भी तेज की गई है। लोगों से कोविड नियमों के पालन की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 7608 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। 7162 मरीज स्वस्थ हुए तो 56 लोगों की महामारी से जान गई है। जिले से जांच के लिए 627 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। एक ओर जहां कोरोना का खतरा बढ़ रहा है, वहीं बाजार और चुनावी जनसंपर्क में नियमों की अनदेखी भी देखने को मिल रही है। पुलिस के अभियान चलाने के बावजूद कई लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। सामाजिक दूरी के नियमों की जमकर अनदेखी की जा रही है। जिसके कारण संक्रमण के तेज होने का खतरा बढ़ रहा है। इधर, एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के सभी थानों और चौकियों की पुलिस कोविड गाइडलाइन की अनदेखी को लेकर सख्त है। नियम तोड़ने वालों के चालान काटे जा रहे हैं।

जिला अस्पताल में 175 रही ओपीडी
अल्मोड़ा। मौसम बदलने के साथ ही जिला, महिला अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 175 और महिला अस्पताल में 91 ओपीडी रही। ठंड में मौसम में मौसमी बीमारियों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। अस्पताल में कई लोग अपनी कोरोना की जांचें भी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed