फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   29,596 families connected with clean drinking water connection in Bageshwar

बागेश्वर में 29,596 परिवारों को स्वच्छ पेयजल कनेक्शन से जोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
29,596 families connected with clean drinking water connection in Bageshwar
बागेश्वर। जल जीवन मिशन के तहत जिले के 29,596 परिवारों को स्वच्छ पेयजल कनेक्शन से जोड़ दिया गया है। योजना के तहत 52,156 परिवारों को स्वच्छ पेजयल संयोजन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

डीएम विनीत कुमार ने मिशन के तहत प्रत्येक घर को नल से जल उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्रता के साथ लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुके कार्यों पर तत्काल काम करने और छूटे कार्यों पर टेंडर की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विवाद की स्थिति होने पर उपजिलाधिकारी के साथ स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य 52,156 के सापेक्ष कुल 29,596 परिवारों को स्वच्छ पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसमें जल निगम ने 21,030 और जल संस्थान ने 8566 घरों को स्वच्छ पेयजल संयोजन उपलब्ध कराए हैं। बैठक में पेयजल निगम के ईई सीपीएस गंगवार, जल संस्थान के ईई एमके टम्टा, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed