फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   275 got vaccine shot in second phase

बागेश्वर में दूसरे चरण के पहले दिन 275 को लगा टीका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
275 got vaccine shot in second phase
बागेश्वर के विकास भवन के ऑडिटोरियम में कोरोना टीका लगाते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू हो गया है। दूसरे चरण के पहले दिन 275 फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया गया। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने दूसरे चरण का पहला टीका लगाया। तीन सेशन साइटों में टीकाकरण का कार्य किया गया।
विज्ञापन

विकासभवन के पास ऑडिटोरियम में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में 115 लागों की सूची में से 101 का पंजीकरण हुआ। इसमें 98 कर्मियों को टीके लगाए गए। तहसील परिसर के टीकाकरण केंद्र में 114 लोगों की सूची में से 100 लोगों का पंजीकरण हुआ। इसमें 90 कर्मचारियों को टीके लगे। सीएचसी बैजनाथ में बने टीकाकरण केंद्र में 92 लोगों की सूची में से 92 पंजीकृत हुए। इसमें 87 लोगों को टीके लगे। इस प्रकार कुल 324 में से 293 लोगों का पंजीकरण हुआ। इसमें 275 अधिकारियों, कर्मचारियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

टीकाकरण की निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर टीकाकरण किया गया। टीका लगने के बाद 30 मिनट के लिए लाभार्थी को निगरानी कक्ष में रखा गया। दूसरे चरण के लिए बनाए गए टीकाकरण केंद्रों में पहले दिन एडीम हेमंत कुमार वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चंद्र उप्रेती, एसडीएम योगेंद्र सिंह, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा आदि ने टीका लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

1683 के टीकाकरण की सूची तैयार
बागेश्वर। टीकाकरण के लिए 1683 फ्रंट लाइन वर्कर की सूची तैयार की गई है। इसमें राजस्व, पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड और फ्रंट लाइन में काम कर रहे विभागीय अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। डीएम ने कहा कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का सफलता पूर्वक टीकाकरण हुआ है। दूसरे चरण के टीकाकरण का भी सफल संचालन होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना टीका बिलकुल सुरक्षित है। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना टीका लगाना जरूरी है।इस मौके पर सीएमओ डॉ. बीडी जोशी, सेक्टर मजिस्ट्रेट विनोद वल्दिया, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, डॉ. प्रमोद जंगपांगी, डॉ. हरीश पोखरिया, नायब तहसीलदार दीपिका आर्या आदि मौजूद थे।
पहले चरण में 2190 को लगे टीके
बागेश्वर। जिले में पहले चरण के टीकाकरण में 81 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ। नौ प्रतिशत लोग अनुपस्थित रहे। दस प्रतिशत लोगों को बीमार रहने, गर्भवती होने के कारण टीका नहीं लगाया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले चरण के टीकाकरण के लिए 2692 स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा तैयार किया गया था। इसमें 2190 लोगों का टीकाकरण हुआ। टीकाकरण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अलग सेशन लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि पहले चरण का टीकाकरण समाप्त हो चुका है। 81 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। नौ प्रतिशत लोग टीकाकरण के दौरान अनुपस्थित रहे। वहीं दस प्रतिशत लोगों का बीमार रहने, गर्भवती होने के कारण टीकाकरण नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि जो लोग पहले चरण में टीकाकरण से छूट गए हैं। उनके लिए अलग सेशन लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed