फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   24-hour medical facility should be provided in health centers

स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए

Sun, 29 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 29 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जनकल्याण समिति खरेही ने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र छानी में चौबीस घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

समिति का कहना है कि दोपहर तीन बजे के बाद आपात स्थिति में भी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सुविधा नहीं मिलती है। बागेश्वर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में जनकल्याण समिति के अध्यक्ष धर्मानंद भट्ट सहित क्षेत्रवासियों ने कहा है कि स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर छानी में खोला गया अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र तीन बजे बंद हो जाता है। इसके बाद आपात स्थिति में भी डॉक्टर या अन्य स्वास्थ्य कर्मी नहीं मिलते हैं। रात्रि में किसी के बीमार होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के साथ ही सीएमओ से एक स्वास्थ्य कर्मी को आपातकालीन ड्यूटी में तैनात करने की मांग की है। ताकि क्षेत्रवासियों को आपात स्थिति में चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।


ज्ञापन सौंपने वालों में बलवंत प्रसाद, महिपाल सिंह, खीम सिंह, गौरव पंत, चंदन सिंह, कुंदन सिंह, महेश चंद्र, कुंदन सिंह, गोविंद राम, रमेश चंद्र, नंदन प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, केशर सिंह, मोहन राम, नारायण दत्त जोशी, हरीश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed