फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   24.89 crore allocation of wine 11 stores

24.89 करोड़ में शराब की 11 दुकानों का आवंटन

Wed, 15 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 15 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
24.89 crore allocation of wine 11 stores

 जिले में देसी शराब की पांच और अंग्रेजी शराब की छह दुकानों के लिए लाटरी के आधार पर नीलामी कर दी गई। यहां देसी शराब की सात और अंग्रेजी की छह दुकानाें सहित कुल 13 दुकानों की नीलामी होनी थी, लेकिन मात्र 11 दुकानों के लिए ही आवेदन आए थे।

विज्ञापन


डीएम भूपाल सिंह मनराल की मौजूदगी में बुधवार को नीलामी की प्रक्रिया पूरी हुई। शामा में इसी साल से मंजूर अंग्रेजी शराब की दुकान की नीलामी सबसे कम 15 लाख 15 हजार रुपए में हुई। सबसे अधिक राजस्व बागेश्वर की अंग्रेजी शराब की दुकान से मिलेगा। इसकी नीलामी 7 करोड़, 61 लाख, 57 हजार, 175 रुपए में हुई है। जिले में शराब की सभी 13 दुकानों से सरकार को 24 करोड़, छह लाख, 89 हजार 507 रुपए का राजस्व मिल सकेगा, जो पिछले साल की तुलना में  1 करोड़, 83 लाख, 45 हजार 649 रुपए अधिक है।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि पिछले साल बारह दुकानों से कुल 22 करोड़ 23 लाख, 43 हजार 858 रुपए का राजस्व मिला था। नीलामी के मौके पर डीएम सहित आबकारी निरीक्षक गोपी राम, अधीक्षक एनएस नपलच्याल, डिप्टी कलक्टर हरवीर सिंह, एसडीएम फींचा राम चौहान, कपकोट के एसडीएम केएस टोलिया, सीओ धनी राम, बृजेश जोशी, भुवन चंद्र, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देसी शराब की दो दुकानों का नहीं हो सका आवंटन

बागेश्वर। बागेश्वर और गरुड़ की देसी शराब की दो दुकानों के लिए एक भी आवेदन नहीं आया था। जिससे इन दुकानों की नीलामी नहीं हो सकी। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि पूर्व की शर्तों के आधार पर ही आवेदन मिलने पर बृहस्पतिवार को यह दुकानें आवंटित कर दी जाएंगी।


महिलाओं को मिली दो दुकानें
बागेश्वर। बागेश्वर में शराब की 13 में से 11 दुकानों के लिए आवेदन करने वाले 1255 लोगों मेें से 230 महिलाएं भी थी। इनमें से शामा की अंग्रेजी शराब की दुकान और कांडा की देसी शराब की दुकान महिलाआें के नाम से आवंटित हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed