फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   235 carton of liquor seized from Kafligar

काफलीगैर से देसी शराब की 235 पेटियां जब्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
235 carton of liquor seized from Kafligar
बागेश्वर के काफलीगैर क्षेत्र में गिरफ्तार शराब तस्कर के साथ पुलिस टीम। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पुलिस की एसओजी और आबकारी विभाग ने काफलीगैर क्षेत्र में गुलाब मार्का देसी शराब की 235 पेटियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

आजकल पुलिस ने अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया है। इसके तहत एसओजी और थाना झिरौली पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार शाम काफलीगैर स्थित मकान के कमरे में छापा मारा। वहां से गुलाब मार्का 235 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की गई। इसमें 2280 बोतल और 2160 पव्वे थे। मौके से ग्राम करासीबूंगा निवासी भूपेंद्र सिंह नगरकोटी को भी गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना झिरौली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा- 60 आबकारी अधिनियम के तहत उसका चालान किया है।
विज्ञापन

आरोपी झिरौली गांव में खुली देसी शराब की दुकान मैनेजर/सेल्समैन है। इस गोदाम में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान गांवों में बेचने के लिये शराब रखी गई थी। मौके पर आबकारी निरीक्षक गोविंद सिंह मेहता को बुलाया गया। जांच करने पर उन्होंने देसी शराब का यह भंडारण अवैध बताया। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी गई। सराहनीय कार्य के लिए एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने पुलिस टीम को 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में एसओजी प्रभारी पंकज जोशी, झिरौली के प्रभारी एसओ दीवान सिंह बिष्ट, एसआई रघुनाथ सिंह, सुजान सिंह, हेम चंद्र मठपाल, बसंत पंत, चंदन राम, गिरीश सिंह बजेली, राजेंद्र बिष्ट, प्रमोद सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed