फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   22 in Bageshwar, seven problems registered in Almora

बागेश्वर में 22, अल्मोड़ा में सात समस्याएं दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
22 in Bageshwar, seven problems registered in Almora
बागेश्वर में डीएम रंजना राजगुरु से पेयजलापूर्ति की मांग करते द्यांगण के ग्रामीण। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/अल्मोड़ा। आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को साप्ताहिक जन सुनवाई हुई। बागेश्वर में 22 और अल्मोड़ा में सात शिकायतें दर्ज कराई गईं। बागेश्वर डीएम रंजना राजगुरु ने विभागीय अधिकारियों से समस्या सुलझाकर इसकी सूचना संबंधित पक्षों को भी देने को कहा। वहीं अल्मोड़ा के डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों को सात दिन के भीतर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागों में लंबित शिकायतों नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बागेश्वर में दर्ज समस्याएं
बागेश्वर के ग्राम बमराड़ी निवासी डूंगर सिंह नगरकोटी ने बताया कि गोमदी नदी की बाढ़ से ग्रामीणों की 15 नाली कृषि योग्य भूमि बह गयी है। उन्होंने नदी किनारे सुरक्षा दीवार और चेकडैम बनाने की मांग की। ग्राम प्रधान बड़ेत भुवन सिंह ऐठानी ने बताया कि भानी हरसिंग्याबगड़ में किमी तीन पर मंदिर के पास अवैध खनन किया जा रहा है। अमतौड़ा बेल्ता निवासी गोविंद प्रसाद ने बताया कि कुकड़गाड़, गांधीग्राम एवं अमतौड़ा में सड़क में पुल एवं दीवारों का निर्माण कार्य हो रहा है। पुड़कुनी, चलकाना, लखमारा की क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमा दानू ने उनके निर्वाचन क्षेत्र में इंटर कॉलेज बनाने की मांग की। मोहल्ला बिलौना निवासी इंदिरा देवी ने बताया कि वह अपने पुराने मकान को सुधारना चाहती हैं लेकिन जिला विकास प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाणपत्र न मिलने के कारण लोन नहीं मिल पा रहा है। ग्राम सरना सिमस्यारी निवासी पूरन सिंह ने बताया कि उनकी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि अन्य के खाते में चली गयी है। ग्राम अनर्सा निवासी नंदी देवी ने आवासीय अनुदान योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में दर्ज समस्याएं
हवालबाग के छाना गांव में सिंचाई व्यवस्था नहीं होने की शिकायत पर डीएम ने लघुडाल के अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर सिंचाई व्यवस्था सुचारु करने, ज्यूली गांव में पेयजल व्यवस्था की शिकायत पर उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को भी स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्था सही करने को कहा। कुज्याड़ी से बसगांव मोटर मार्ग में अभी तक कार्य शुरू न होने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि इसके लिए आगणन शासन को प्रेषित कर दिया गया है। सीडीओ मनुज गोयल ने बताया कि नंदा गौरा योजना के अंतर्गत बजट उपलब्ध हो चुका है शीघ्र ही लाभार्थियों को कन्याधन की राशि आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुगालखोला में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की शिकायत पर डीएम ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा। असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों को कम मजदूरी की शिकायत पर उन्होंने श्रम परिवर्तन अधिकारी को तत्काल ऐसे समस्त क्षेत्रों का भ्रमण करने के निर्देश दिए जहां पर निर्माण कार्य चल रहे हैं।
ये लोग रहे मौजूद
बागेश्वर कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, कांडा योगेंद्र सिंह, ईई यूपीसीएल भाष्करानंद पांडेय, पीएमजीएसवाई खंड के ईई राजेंद्र प्रसाद, लोनिवि के ईई उमेश पंत, कपकोट के ईई संजय पांडे, डीईओ बेसिक पद्मेंद्र सकलानी, एसीएमओ डॉ. बीएस रावत, सीएओ बीपी मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा आदि थे। वहीं अल्मोड़ा में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, मोनिका, सीएमओ डॉ. विनीता साह, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, डीडीओ केके पंत, सीईओ जगमोहन सोनी, कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता राजेश चौहान आदि मौजूद रहे।

--
वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस बार भी नहीं पहुंचा कोई फरियादी
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सोमवार को रानीखेत तहसील की समस्याओं को लेकर आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) में इस बार भी कोई फरियादी नहीं पहुंचा। दो घंटे तक फरियादियों का इंतजार करते रहे विभागीय अधिकारी भी आखिरकार लौट गए। बता दें कि जिला मुख्यालय में हर सोमवार को जिलाधिकारी जनता दरबार लगाते हैं। इस दौरान वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रानीखेत तहसील क्षेत्र की भी समस्याएं सुनते हैं, लेकिन यहां तहसील मुख्यालय पर फरियादी ही नहीं पहुंच रहे हैं, जिस कारण यह कांफ्रेंसिंग लगातार फेल हो रही है। अधिकारी समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन फरियादी नहीं पहुंच रहे। सोमवार को यहां जल संस्थान, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग सहित तमाम विभागों के अधिकारी पहुंचे थे और दो घंटे इंतजार करने के बाद वह लोग भी चले गए। संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी ने कहा कि नियमित प्रचार प्रसार के बावजूद फरियादी नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed