{"_id":"5cdb056bbdec22074857e7f5","slug":"21557857643-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में नहीं आया घाम, अल्मोड़ा में बारिश से आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में नहीं आया घाम, अल्मोड़ा में बारिश से आराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/अल्मोड़ा। बागेश्वर वैली में मंगलवार को जहां घाम (धूप) नहीं आया वहीं अल्मोड़ा में दोपहर को हुई बारिश से पारा गिर गया। मौसम में ठंडक होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
मंगलवार को सुबह सूर्योदय हुआ लेकिन सूर्य दर्शन नहीं हो सके। आसमान में दिन भर काले बादल छाए रहे। सुबह से शाम तक काले बादल छाने से धूप नहीं निकली। वही पारा गिरने से सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई। धूप नहीं निकलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
उधर अल्मोड़ा में सुबह धूप खिली थी लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल उमड़ पड़े और बिजली चमकने के साथ दोपहर को बारिश भी शुरू हो गई। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 16 डिग्री पर पहुंच गया। बारिश से जंगलों में लग रही आग अब शांत हो गई है। इससे पहले सोमवार को अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 31 से घटकर 26 डिग्री पर पहुंच गया था।