{"_id":"5bf058d4bdec2269af649ff0","slug":"21542478036-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौसानी में तेंदुए के हमले में गाय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौसानी में तेंदुए के हमले में गाय की मौत
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। तेंदुए ने शुक्रवार की रात कौसानी में गौशाला में घुसकर गाय को मार डाला। प्रभावित किसान से वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। ग्राम कांटली मठ निवासी राधिक देवी पत्नी नारायण राम ने बताया कि गत रात्रि तेंदुए ने गौशाले में घुसकर गाय को मार दिया। बताया कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। कई बार वन विभाग को बताने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने भी प्रभावित किसान को मुआवजा देने तथा तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
शावक का पीएम किया, रिपोर्ट का इंतजार
बागेश्वर। शुक्रवार को कठायतबाड़ा में मिले तेंदुए के शावक का वन विभाग ने पोस्टमार्टम कर शव नष्ट कर दिया है। शावक की मौत का कारण जानने के लिए वन विभाग को रिपोर्ट का इंतजार है। सोमवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ठंड से मौत का अंदेशा है। बताया कि तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने के लिए तीन टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। कुछ स्थानों पर ग्रामीणों को तेंदुआ दिखा है। तेंदुए से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।