{"_id":"5bf058cdbdec2269c544c51d","slug":"21542478029-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3208 मतदाता करेंगे 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3208 मतदाता करेंगे 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत कपकोट में 3208 मतदाता 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों, विधायक, पूर्व विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा यह तो 20 नवंबर को होने वाली मतगणना से ही साफ होगा। अलबत्ता सभी प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
नगर पंचायत कपकोट में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से गिरीश चंद्र जोशी और कांग्रेस से गोविंद सिंह मैदान में हैं। सात वार्डों में मंडलखेत, शिवालय, भराड़ी बाजार, ऐठाण, पालीडुंगरा और हिचौड़ी वार्ड में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। कपकोट बाजार वार्ड में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी आमने सामने हैं। नगर पंचायत में कुल 3208 मतदाता हैं जिसमें 1593 पुरुष और 1615 महिला मतदाता शामिल हैं। वर्ष 2013 में हुए चुनाव में यहां कुल 3881 मतदाता थे जिसमें 2033 पुरुष और 1848 महिला मतदाता शामिल थे।
यहां जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व अध्यक्षों में विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा, विधायक बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायकों में ललित फर्स्वाण, शेर सिंह गढ़िया और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सभी ने पंचायत में अपनी पार्टी का परचम फहराने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है।