फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   जिले में अभी तक नहीं खुले जन औषधि केंद्र

जिले में अभी तक नहीं खुले जन औषधि केंद्र

Fri, 28 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिले में अभी तक नहीं खुले जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
बागेश्वर। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी जन औषधि योजना बागेश्वर में शुरू होने का नाम ही नहीं ले रही है। बागेश्वर व बैजनाथ में केंद्र संचालन के लिए भवन तो तैयार हो चुके हैं, लेकिन विभागीय सुस्ती के चलते इनका संचालन नहीं हो पाया।

केंद्र सरकार ने जन औषधि केंद्रों की स्थापना कर मरीजों को सस्ती दवाइयां दिलाने की योजना तैयार की थी। इसके तहत चिकित्सकों को निर्देश हैं कि वह मरीजों के लिए जन औषधि की दवाएं ही लिखें। जनपद में जिला प्रशासन ने सीएचसी बैजनाथ व बागेश्वर जिला चिकित्सालय में जन औषधि केंद्र के संचालन का जिम्मा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को दिया गया है। संचालन के लिए चिकित्सालय में कक्ष भी उपलब्ध कराया गया है। लेकिन अभी तक औषधि केंद्र शुरू नहीं हो सके हैं। विभाग की लापरवाही के कारण गोदाम में रखी दवाएं भी बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन


कोट
जन औषधि केंद्र के संचालन के लिए सोसायटी द्वारा तैयारियां पूर्ण की गई हैं। सीएमओ कार्यालय ने पिछले वर्ष इसके लिए फार्मेसिस्ट के साक्षात्कार लिए थे। इसकी सूची अब तक सोसायटी को नहीं मिली है। सूची मिलते ही केंद्र का संचालन करने के लिए सोसायटी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक लोहनी, चेयरमैन, रेडक्रॉस सोसायटी

पूर्व में सीएमओ द्वारा फार्मेसिस्ट चयन का अधिकार विभाग द्वारा खुद रखा गया था। इसे अब निरस्त कर दिया गया है। रेडक्रॉस सोसाइटी अपने स्तर से फार्मेसिस्ट का चुनाव कर जन औषधि केंद्र संचालित कर सकती है। -डॉ जेसी मंडल, सीएमओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed