फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पर्यावरण प्रेमी व शिक्षाविद् धर्मशक्तू का निधन

पर्यावरण प्रेमी व शिक्षाविद् धर्मशक्तू का निधन

Sun, 01 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण प्रेमी व शिक्षाविद् धर्मशक्तू का निधन
धरमघर (बागेश्वर)। पर्यावरण प्रेमी और शिक्षाविद् हीरा सिंह धर्मशक्तू (78) का निधन रविवार सुबह हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। शोक में आधा दिन प्रतिष्ठान बंद रहे। सोमवार को संगम पर अंत्येष्टि होगी।
विज्ञापन


धर्मशक्तू ने राइंका कार्की नगर में वर्ष 1968 से सेवा दी। वह वर्ष 2002 में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत हुए। बतौर शिक्षक और शिक्षा प्रशासक उन्होंने विद्यालय ही नहीं आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा सुधार की दिशा में काम किया। सेवानिवृत्ति के बाद क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई। इस दौरान हिमालय बचाओ अभियान, पर्यावरण बचाओ, वृक्ष लगाओ अभियान, स्वच्छता अभियान की अगुवाई की।
विज्ञापन


हिम दर्शन कुटीर पर्यावरण समिति के सदस्य भी रहे। उनके दो बेटे इंजीनियर हैं। जबकि एक बेटा घर पर होम स्टे योजना चलाता है। निधन पर राजेंद्र कार्की, गोकुल पंचपाल, मनोहर पंचपाल, राजेंद्र महर, जीवन वर्मा, शिवदत्त पांडेय, गंगा सिंह पांगती, कुंदन पंचपाल, चंद्रशेखर पाठक आदि क्षेत्रवासियों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed