फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कभी भी तबाही ला सकती है शंभू नदी में बनी झील

कभी भी तबाही ला सकती है शंभू नदी में बनी झील

Sat, 12 May 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
कभी भी तबाही ला सकती है शंभू नदी में बनी झील
narmada dam
बागेश्वर। जनपद के अंतिम गांव कुंवारी की जमीन को काटने वाली शंभू नदी में दो सौ मीटर लंबी एक झील खतरा बनी हुई है। यदि बरसात में दबाव पड़ने से झील फटी तो कुमाऊं के साथ ही गढ़वाल के देवाल और थराली क्षेत्र तक भारी तबाही मच सकती है। प्रशासन की सूचना पर वाडिया इंस्टीट्यूट, डीएमएमसी और जीएसआई के भू वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की एक टीम झील का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

कुमाऊं और गढ़वाल की सीमा पर स्थित कुंवारी गांव में 2013 में आपदा के कारण भारी तबाही मची थी। पहाड़ी से शंभू नदी में भारी मात्रा में मलबा और चट्टाने गिरने से सकलभ्यूड़ नामक स्थान पर लगभग दो सौ मीटर लंबी झील बन गई थी। इस झील की अब तक निकासी नहीं हो पाई है। जिस स्थान पर यह झील बनी है उससे लगभग ढाई सौ मीटर नीचे पिंडर नदी स्थित है। पिंडर नदी कुमाऊं के इस अंतिम गांव की सीमा के बाद गढ़वाल में प्रवेश करती है। तोली के जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह दानू ने बताया कि कुंवारी गांव गढ़वाल के देवाल से लगा हुआ है। आपदा के बाद यहां के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए अब शंभू नदी में विलुप नामक स्थान पर एकमात्र पुल बचा है। यदि झील फटी तो यह पुल भी बह जाएगा। इससे कुमांऊ और गढ़वाल के गांवों का संपर्क भंग होने के साथ ही भारी नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन


झील खोलने के लिए नहीं है स्थान
बागेश्वर। शंभू नदी में बनी झील के मुहाने पर केवल एक व्यक्ति के खड़ा होने लायक स्थान है। बेहद दुर्गम होने से मशीनें वहां पर ले जा पाना संभव नहीं है। मलबा हटाने के लिए मजदूर लगाना ही मजबूरी होगी। ऐसे में यदि मलबा हटाने का प्रयास किया गया तो काम में लगे मजदूरों के बहने का भी खतरा है। इसको देखते हुए तहसील प्रशासन ने झील को खोलने के लिए शासन से भू वैज्ञानिक और अन्य विशेषज्ञ भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंभू नदी में मलबा गिरने से झील बनी है। बरसात में अधिक दबाव पड़ने पर झील के फटने का खतरा है। इसको देखते हुए वाडिया इंस्टीट्यूट, डीएमएमसी और जीएसआई के भू वैज्ञानिकों की एक टीम जल्दी झील का निरीक्षण करने आ रही है। विशेषज्ञों की राय के बाद ही झील के पानी की निकासी के प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल झील से कोई खतरा नहीं है। बरसात से पहले ही झील के पानी की निकासी कर दी जाएगी।
- रवींद्र सिंह बिष्ट
एसडीएम, कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed