{"_id":"5aa811474f1c1bc4758b53f4","slug":"21520963911-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान के मॉडल बनाने के गुर सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान के मॉडल बनाने के गुर सिखाए
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सीईओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में 13 जूनियर हाइस्कूलों के 200 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने विज्ञान के प्रोजेक्ट और मॉडल बनाने के गुर सीखे।
कार्यशाला का शुभारंभ डीईओ बेसिक नरेश शर्मा ने किया। उन्होंने बच्चों से वैज्ञानिक सोच पैदा करने को कहा। कार्यशाला में राजकीय खोजशाला बेरीनाग के संस्थापक कमलेश जोशी और नरेश कुमार ने बच्चों को विज्ञान के मॉडल और प्रोजेक्ट बनाना सिखाया। बच्चों को डायट की विज्ञान प्रयोगशाला का भ्रमण भी कराया गया। उप शिक्षाधिकारी पूनम चौहान ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से बच्चों को विज्ञान को समझने का मौका मिलेगा। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने बच्चों से कार्यशाला का लाभ उठाने को कहा। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुमित पांडे, बीआरपी हेम लोहुमी, नीरज पंत, डीएल वर्मा, चरण सिंह बघरी, शंकर टम्टा, सुरेश सती आदि थे।