{"_id":"5aa40be94f1c1b8f778b4ae3","slug":"21520700393-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय के छात्रावास में गंदगी देख नाराज हुए उच्च शिक्षामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय के छात्रावास में गंदगी देख नाराज हुए उच्च शिक्षामंत्री
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शुक्रवार देर शाम राजकीय महाविद्यालय बागेश्वर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में पड़ी गंदगी और कूड़े को देखकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने छात्रावास के वार्डन को कड़ी फटकार लगाते हुए प्राचार्य को वार्डन से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
शुक्रवार शाम कपकोट महाविद्यालय से लौटे शिक्षा मंत्री अचानक बागेश्वर महाविद्यालय पहुंच गए। अचानक मंत्री के महाविद्यालय पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। शिक्षा मंत्री ने अनुसूचित जाति के छात्रावास का निरीक्षण किया।
उन्होंने छात्रावास में निवास कर रहे छात्रों के रहने के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने पर अफसोस जताया। छात्रवास के आसपास गंदगी पर नाराजगी जताते हुए छात्रावास के वार्डन को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को छात्रावास की व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद उन्होंने स्टाफ के साथ बैठक कर विद्यालय में प्रवक्ता, विद्यालय भवन, फर्नीचर सहित अनेक समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम बागेश्वर श्याम सिंह राणा, प्राचार्य एससी पंत आदि थे।