फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   नवमी पर देवी के मंदिरों में उमड़े भक्त

नवमी पर देवी के मंदिरों में उमड़े भक्त

Fri, 29 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
नवमी पर देवी के मंदिरों में उमड़े भक्त
बागेश्वर/कपकोट/कांडा। नवमी पर देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रहीं। लोगों ने मां के नवें रूप सिद्धिदात्रि की पूजा। नगर के मां चंडिका, उल्का मैया, कपकोट के देवी गोलू मंदिर, ऐठाण के हरज्यू, असों के गोलू मंदिर, बदियाकोट के भगवती मंदिर और कांडा पड़ाव के कालिका मंदिर में भक्तों का सुबह से ही तांता लगा रहा। घरों में कन्या पूजन भी किए गए।
विज्ञापन


उधर, बृहस्पतिवार रात नगर पंचायत कपकोट के वार्ड संख्या दो के तिरूवाण मुहल्ला के कालिका माता के मंदिर में भजनों के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम हुए। गायक गोविंद पंवार ने अनेक भजन पेश किए। संचालन मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक तनुज तिरूवा ने किया।
विज्ञापन


वहां कमेटी के अध्यक्ष किशन राम तिरूवा, अवकाश प्राप्त तहसीलदार मोहन राम, यूथ कांग्रेस के नगराध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, सभासद दीपा तिरूवा, गर्जिल स्कूल के प्रबंधक भूपेश गढ़िया, राजस्व उप निरीक्षक हरीश तिरूवा, हरेंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed