{"_id":"59777d124f1c1bb04f8b46d3","slug":"21501003026-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के रिक्त पद नहीं भरने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के रिक्त पद नहीं भरने पर आंदोलन की चेतावनी
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज सोराग में प्रधानाचार्य और प्रवक्ता के पद रिक्त चल रहे हैं। शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रधानाचार्य और शिक्षकों की तैनाती शीघ्र करने की मांग की।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि राइंका सोराग में 230 बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद पिछले तीन साल से खाली है, जबकि विद्यालय में एक भी प्रवक्ता नहीं है। शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है। कई बार मांग के बावजूद शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा रही है।
उन्होंने डीएम से प्रधानाचार्य और शिक्षकों की तैनाती जल्द कराने की अपील की। डीएम रंजना ने आश्वस्त किया कि शासन से शिक्षक मिलते ही तैनाती कर दी जाएगी। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान चंद्र राम, महिला मंगल दल की अध्यक्ष पार्वती देवी, देव सिंह, दीवान सिंह, भगवत सिंह, हीरा सिंह, पानुली देवी आदि थे।