फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   शुल्क बढ़ोतरी से भड़के भराड़ी के व्यापारी, 10 को करेगे प्रदर्शन

शुल्क बढ़ोतरी से भड़के भराड़ी के व्यापारी, 10 को करेगे प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
शुल्क बढ़ोतरी से भड़के भराड़ी के व्यापारी, 10 को करेगे प्रदर्शन

विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत कपकोट द्वारा व्यापार और भवन कर में बढ़ोतरी करने का फैसला लिए जाने से लोगों और व्यापारियों आक्रोश बना हुआ है। आक्रोशित व्यापार मंडल भराड़ी ने 10 फरवरी को बाजार में विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। इधर व्यापार मंडल कपकोट से जुड़े व्यापारियों ने भी नगर पंचायत के निर्णय का विरोध किया है। उन्होंने नगर पंचायत से प्रस्ताव को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने कहा कि बाजार में गंदे पानी के निकासी के लिए नाली नहीं है। बाजार को जोड़ने वाली पगडंडियों की हालत खस्ता है। नगर पंचायत समस्याओं का समाधान करने के बजाए नागरिकों और व्यापारियों को भारी कर लगा रही है। कहा कि यदि पंचायत ने अपने निर्णय शीघ्र वापस नहीं लिया तो 10 फरवरी को बाजार में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद भी नगर पंचायत ने फैसला वापस नहीं लिया तो चक्काजाम और बाजार बंद कर आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इधर व्यापार मंडल कपकोट के पूर्व अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, पूर्व सचिव हेम कपकोटी और पूर्व कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय आदि ने पंचायत के निर्णय का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने पंचायत से अपना निर्णय जल्द वापस लेने को कहा है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार कर बढ़ाए जाने से व्यापारियों में आक्रोश
बागेश्वर। नगर पालिका परिषद द्वारा व्यापार कर बढ़ाए जाने के निर्णय से व्यापारियों में आक्रोश है। गुस्साए व्यापारियों ने 11 फरवरी को बैठक बुलाकर मामले में ठोस रणनीति तैयार करने का एलान किया है। नगर व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा कि पालिका ने व्यापारियों की राय लिए बगैर ही व्यापार कर बढ़ाने का निर्णय लिया है। जो गलत है। इस मामले में ठोस रणनीति बनाने के लिए व्यापारियों की 11 फरवरी को प्रात: 11 बजे से प्रकटेश्वर मंदिर प्रांगण में बैठक होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed