फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बीएसएनएल का नेटवर्क गड़बड़ाने से नाराज व्यवसायियों ने प्रदर्शन किया

बीएसएनएल का नेटवर्क गड़बड़ाने से नाराज व्यवसायियों ने प्रदर्शन किया

Wed, 12 Dec 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल का नेटवर्क गड़बड़ाने से नाराज व्यवसायियों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील के भराड़ी क्षेत्र में बीएसएनएल संचार व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इससे परेशान क्षेत्र के व्यापारियों ने कपकोट बाजार में प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत संचार निगम लिमिटेड के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बीएसएनएल नेटवर्क खराब होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है।

इन दिनों शादी विवाह का सीजन चल रहा है। बीएसएनएल नेटवर्क गड़बड़ाने से लोगों का एक दूसरे से संपर्क कटा हुआ है। जिससे लोग काफी परेशान हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में तीन माह से संचार व्यवस्था चरमराई है। उन्होंने बीएसएनएल का नेटवर्क जल्द ठीक नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में शेर सिंह, हरीश चंद्र, दीपक कुमार, प्रकाश चंद्र, नंदा बल्लभ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन



संचार सेवा गड़बड़ाने से परेशान रहे लोग
बागेश्वर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के नेटवर्क में गड़बड़ी होने से उपभोक्ता दिन पर परेशान रहे। शाम को नेटवर्क ठीक होने पर उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएनएल के नेटवर्क खराबी आने से बागेश्वर में आए दिन उपभोक्ताओं को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। बुधवार को भी बीएसएनएल का नेटवर्क गड़बड़ा गया। इस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल टेलीफोन मिलाने के बाद भी बात नहीं हो पा रही थी। कभी फोन मिल भी रहा था तो फोन कट हो जा रहा था। शाम को व्यवस्था ठीक हो पाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed