{"_id":"5c002bebbdec2241a9113371","slug":"201543515115-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौर्याल ने मुनार-सूपी सड़क में हो रहे हॉटमिक्स का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौर्याल ने मुनार-सूपी सड़क में हो रहे हॉटमिक्स का औचक निरीक्षण
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। विधायक बलवंत भौर्याल ने पीएमजीएसवाई के तहत मुनार-सूपी-तरसाल सड़क में चल रहे हॉटमिक्स कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को हॉटमिक्स की गुणवत्ता पर पैनी नजर रखने और कार्य हर हाल में दिसंबर महीने तक पूरा करने के निर्देश दिए। गुणवत्ता और समयबद्धता को नजरअंदाज करने पर संबंधित ठेकेदार को काली सूची में डालने के निर्देश दिए।
उन्होंने कपकोट-कर्मी सड़क का डामरीकरण, धरमघर-चुचेर सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। विधायक ने ईई को ध्वस्त मुनार बैंड की डीपीआर शीघ्र तैयार करके शासन को भेजने को कहा। वहां ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख हरीश शाही, लाल सिंह टाकुली, भगवत कोरंगा आदि थे।