फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सार्वजनिक स्टेंड पोस्ट की टोंटी खोलने पर निकला सांप

सार्वजनिक स्टेंड पोस्ट की टोंटी खोलने पर निकला सांप

Wed, 27 Sep 2017 11:40 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक स्टेंड पोस्ट की टोंटी खोलने पर निकला सांप
बागेश्वर। नगर के एक सार्वजनिक स्टेंड पोस्ट की टोंटी खोलने पर उसमें से मरा हुआ सांप निकला। मिली जानकारी के अनुसार प्रकटेश्वर मंदिर के समीप स्थित सार्वजनिक स्टेंड पोस्ट के नल से चार-पांच दिनों से पानी नहीं आ रहा था। जब मंगलवार की शाम को समीप ही चाय का खोमचा चलाने वाले इंद्र सिंह कार्की ने टोंटी खोली तो टोंटी के साथ ही एक मरा हुआ सांप निकला। इससे उनमें भय फैल गया। लोगों का कहना था कि जल संस्थान इस तरह का दूषित पानी पिला रहा है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी का कहना है कि यह स्टेंड पोस्ट नए फिल्टरेशन वेल से जुड़ा हुआ है। इस वेल में माइक्रो फिल्टर लगे हुए हैं। ऐसे में पानी के साथ सांप निकलना नामुमकिन है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed