{"_id":"c6e5ec6cd76419564fd6fa18e75bf6a6","slug":"20-villages-selected-for-inspection-of-development-works-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए 20 गांव चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए 20 गांव चयनित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल लेवल मॉनीटर पीके कर ने जिले में चल रही केंद्र पोषित योजनाओं के निरीक्षण के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया। इसके लिए 20 गांवों का चयन किया गया है लेकिन पहले चरण में 10 गांवों की केंद्र पोषित योजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने खंड विकास अधिकारियों, संबंधित विभागों के अधिकारियों और लाभार्थियों से निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद रहने को कहा। पीके कर ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में अफसराें की बैठक ली। जिसमें केंद्र पोषित योजनाओं के भौतिक सत्यापन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभार्थियों के समक्ष भौतिक सत्यापन होना है। इसके लिए चयनित गांवों में बागेश्वर ब्लॉक में ग्राम पंचायत मटेेेला, कठायतबाड़ा, पड़ाई, गरुड़ ब्लॉक जिनखोला, पोखरी, ग्वाड़, पजेणा, कपकोट ब्लॉक के सूपी, सनगाड़, खरककानातोली शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से चयनित ग्राम पंचायतों में संचालित केंद्र पोषित योजनाओं की सूची निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन के अनुुसार ही विकास योजनाओं का सत्यापन किया जाएगा।
सांसद आदर्श ग्राम में संचालित योजनाओं की भी मॉनीटरिंग की जाएगी। वहां एडीएम एसएस जंगपांगी, डीडीओ महेश कुमार, बीडीओ कपकोट बीसी पंत, गरुड़ गोविंद सिंह बोरा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।