{"_id":"5b71cae042c7921dc70fea19","slug":"191534184160-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावितों ने प्रशासन को लौटाई राहत राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावितों ने प्रशासन को लौटाई राहत राशि
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ विकास खंड के दो आपदा प्रभावितों ने प्रशासन को राहत राशि का चेक लौटा दिया है। आपदा से मकान को हुए नुकसान की तुलना में मामूली रकम मिलने से नाराज होकर प्रभावितों ने यह कदम उठाया। उन्होंने राजस्व कर्मियों पर नुकसान के आकलन करने में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम से नुकसान का सही मुआवजा देने की मांग की है।
पिछले दिनों हुई भारी बारिश से गरुड़ ब्लॉक के तल्ला नौकुड़ी निवासी जगदीश टम्टा और जखेड़ा निवासी पदम राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। आपदा की सूचना पर राजस्व कर्मी नुकसान का आकलन कर ले गए थे। राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने प्रभावितों को राहत राशि जारी की। जगदीश को क्षतिपूर्ति के रूप में पांच हजार रुपये और पदम राम को नौ हजार रुपये की धनराशि जारी की। रविवार को क्षेत्रीय पटवारी प्रशासन की ओर से राहत राशि का चेक लेकर प्रभावितों के घर पहुंचे। नुकसान की तुलना में मामूली राहत राशि का चेक देखकर प्रभावित भड़क उठे। उन्होंने पटवारी को राहत राशि के चेक लौटा दिए। सोमवार को दोनों प्रभावित कलक्ट्रेट पहुंचे और मामूली राहत राशि देने पर नाराजगी जताई। प्रभावितों ने डीएम से मुलाकात कर नुकसान का सही आकलन करने और क्षतिपूर्ति देने की मांग की।
कम मुआवजे पर स्याकोट के प्रभावित भी नाराज
बागेश्वर। नुकसान की तुलना में कम मुआवजा मिलने पर स्याकोट के दो प्रभावितों ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने डीएम से उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है। कपकोट के स्याकोट निवासी रमेश राम और नवीन राम का मकान 29 जुलाई की भारी बारिश के बीच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रभावितों ने सक्न्यूड़ा के पंचायत भवन में शरण ली है। इधर, राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने प्रभावितों को 45-45 हजार रुपये की राहत राशि दी। सोमवार को दोनों प्रभावित परिवार कलक्ट्रेट पहुंचे और कम मुआवजा मिलने पर नाराजगी जताई। प्रभावितों ने कहा कि इस रकम में मकान तो दूर एक कमरे का निर्माण भी नहीं हो सकता। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की है।