फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   निर्माणाधीन सड़क के मलबे से मकानों को खतरा

निर्माणाधीन सड़क के मलबे से मकानों को खतरा

Thu, 31 May 2018 11:19 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन सड़क के मलबे से मकानों को खतरा
रिंग रोड
कपकोट (बागेश्वर)। क्षेत्र में बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश से निर्माणाधीन भतौड़ा-शोभाकुंड मोटर मार्ग का मलबा कई मकानों में घुस गया। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। लोनिवि पोथिंग क्षेत्र में भतौड़ा-शोभाकुंड सड़क का निर्माण किया जा रहा है। बारिश से निर्माणाधीन सड़क का मलबा दीपक चंद्र, गोकुल, परमानंद, केदार दत्त, कमल जोशी आदि के मकानों तक पहुंच गया। मलबे के साथ पत्थर गिरने से सुरेश चंद्र का शौचालय ध्वस्त हो गया। सड़क से लगातार गिर रहे मलबे के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने बरसात में अधिक भूस्खलन होने की आशंका जताते हुए प्रशासन से मकानों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन


मौसम : बृहस्पतिवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह के समय आसमान साफ रहा। दिन में धूप खिली रही। अपराह्न चार बजे आसमान में बादल घिरने शुरू हुए। शाम के समय जिला मुख्यालय सहित कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed