{"_id":"5aeb3fca4f1c1ba0098b7d23","slug":"191525366730-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीड़ का पेड़ सड़क पर गिरने से ठप रही वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीड़ का पेड़ सड़क पर गिरने से ठप रही वाहनों की आवाजाही
Updated Thu, 03 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बुधवार रात तक बारिश का क्रम जारी रहा। बारिश के दौरान ताकुला-बागेश्वर मोटर मार्ग में चीड़ का पेड़ गिर गया। इससे बड़े वाहनों की आवाजाही ठप रही। लगातार हो रही बारिश से सरयू, गोमती नदियों का पानी मटमैला हो गया है। अधिकतर इलाकों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।
बुधवार शाम को बारिश, अंधड़ से सिमस्यारी के पास एक चीड़ का पेड़ टूटकर सड़क में गिर गया। इससे सड़क बंद हो गई। टैक्सी संचालकों द्वारा टहनियों को काटकर छोटी गाड़ियों के लिए स्थान बनाया, जबकि बृहस्पतिवार सुबह पेड़ को हटाने के बाद बड़े वाहन संचालित हो सके। इधर लगातार हो रही बारिश से सरयू, गोमती नदियों में मिट्टीयुक्त पानी आ रहा है। मिट्टी युक्त पानी आने से पुराने पंप से पानी फिल्टर नहीं हो पा रहा है। इससे कई इलाकों में दूषित पानी की आपूर्ति हुई। लोगों को पीने के लिए नौले धारों से पानी जुटाना पड़ रहा है।