{"_id":"5a2c1c4d4f1c1b001c8b7d21","slug":"191512840269-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राज में विकास का पहिया जाम हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राज में विकास का पहिया जाम हुआ
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
कपकोट बागेश्वर)। कांग्रेस नगर इकाई की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा राज में विकास का पहिया जाम है। छह करोड़ रुपये की लागत से बनी नगर पंपिंग योजना से वार्ड नंबर तीन के लोगों को एक बूंद पानी पीने को नहीं मिल रहा है। नगर पंचायत में गिने चुने ठेेकेदारों की वजह से विकास कार्य मनमाने ढंग से हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं से नगर निकाय के चुनाव में पार्टी की जीत के लिए अभी से कमर कसने को कहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी गई।
पार्टी कार्यालय भराड़ी में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत का पांच साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। लोगों को शौचालय तक नहीं मिल पाए हैं जो बने भी वह भाजपा नेताओं के अपने ही चहेतों को दिए गए हैं। पंचायत में सिर्फ चार ही ठेकेदारों का पंजीयन कराया गया है। कार्यकर्ताओं ने वार्ड स्तर पर मौजूद समस्याओं को विस्तार से रखा। बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में नाम दर्ज करने में मनमानी करने का आरोप लगाया। वहां पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, गोविंद बिष्ट, चामू देवली, तारा कपकोटी, हरीश कपकोटी, तनुज तिरूवा आदि थे।