{"_id":"596b9fb64f1c1b36058b4608","slug":"191500225462-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित शिकायतें हर हाल में महीने भर के भीतर निस्तारित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित शिकायतें हर हाल में महीने भर के भीतर निस्तारित करें
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। अधिकारी बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं और प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। यह बात डीएम रंजना ने समाधान योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री कार्यालय एवं जनता से प्राप्त लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कही।
कलक्ट्रेट सभागार में लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक में अधिकांश शिकायतें पीएमजीएसवाई, विद्युत, पानी, खाद्यान्न से संबंधित थीं। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अगले माह तक लंबित सभी शिकायतें निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग के द्वारा शिकायतों का निस्तारण करने में देरी हुई तो संबंधित अधिकारी का वेतन रोके जाने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैठक में एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम श्याम सिंह राणा, रिंकू बिष्ट, सीओ बीर सिंह, जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार आदि थे।