{"_id":"5c1f142ba1c7308cd06db44c18e34d0e","slug":"19-will-be-on-the-block-level-art-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 को ब्लॉक स्तर पर होगा कला उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 को ब्लॉक स्तर पर होगा कला उत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कला उत्सव की थीम ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पर आधारित होगी। इसके लिए एनसीईआरटी ने शिक्षा विभाग को दिशा दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के कक्षा नौ से 12वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। ब्लॉक स्तर पर 19 सितंबर से शुरू हो रही इस प्रतियोगिता को लेकर स्कूलों में तैयारी शुरू हो गई है।
अव्वल बच्चे 29 सितंबर को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिला स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले दल ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों हरियाणा में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। कला उत्सव कार्यक्रम के तहत पहले थियेटर, संगीत, नृत्य, दृश्यकला प्रतियोगिता को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक शैलेंद्र धपोला ने बताया कि एनसीआरटी के अनुसार अब कला उत्सव कार्यक्रम के तहत होने वाली प्रतियोगिता की थीम बेटी बचाओ बेटी बचाओ के आधारित होगी। इसके तहत संगीत, नृत्य, नाट्यकला, दृश्यकला में चित्रकला, मूर्तिकला और शिल्प को शामिल किया गया है।
इसी थीम के तहत स्कूलों में तैयारी चल रही है। ब्लॉक स्तर पर 19 सितंबर को होगी इसके लिए आयोजन स्थल जीजीआईसी बागेश्वर, पाये, ऐठाण को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कला उत्सव के चार कार्यक्रमों में जो दल पहले स्थान पर रहेंगे, वह 29 सितंबर को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
जिला स्तर पर जो भी दल पहले स्थान पर रहेंगे, वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल करने वाले दल को क्रमश: पांच, तीन, दो लाख रुपये का नगद पुरस्कार मिलेगा। प्रतिभागियों को कार्यक्रम ही पेश नहीं करना है बल्कि चयनित कला के बारे में प्रलेखन भी तैयार करना है।
कला की पूरी प्रक्रिया को जांच परखकर ही कला उत्सव में पेश करना है। प्रतियोगिता के जरिए बच्चों को अपनी संस्कृति का कला का बोध होगा। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या ने कहा कि स्कूलों का प्रतियोगिता में शामिल होना जरूरी है।