फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पीआरडी जवानों ने 17 को नगर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया

पीआरडी जवानों ने 17 को नगर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया

Wed, 12 Dec 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पीआरडी जवानों ने 17 को नगर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया

विज्ञापन
बागेश्वर। साल भर नियमित रोजगार नहीं मिलने के कारण प्रांतीय रक्षक दल के जवानों को आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने 12 महीने ड्यूटी नहीं मिलने पर आक्रोश जताते हुए आगामी 17 दिसंबर को यहां एसबीआई तिराहे पर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया। उन्होंने समस्या को लेकर जिलाधिकारी रंजना राज गुरु को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जिला युवा कल्याण तथा प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा महिला तथा पुरुष जवानों को साल भर में में सिर्फ तीन माह रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। नौ महीने जवान बेरोजगार रहते हैं। साल भर रोजगार नहीं मिलने के कारण जवान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वह अपने परिवार के भरण पोषण समेत बच्चों की विद्यालय फीस आदि नहीं भर पा रहे हैं। वह लंबे समय से साल भर ड्यूटी देने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन विभाग इसे नजर अंदाज कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला युवा कल्याण तथा प्रांतीय रक्षक दल विभाग से जवानों को साल भर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।
कहा कि जवानों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि मांग जल्द पूरी न हुई तो जवान आगामी 17 दिसंबर को एसबीआई तिराहे पर धरना देंगे। इसके बाद भी मांग पूरी न होने पर कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मनीष, सुंदर, नवीन, पुष्पा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed