{"_id":"5bafbe52867a557f624a0af9","slug":"181538244178-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक: रंजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक: रंजना
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलने से ही स्वच्छ भारत मिशन को कामयाब बनाया जा सकता है।
स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मेलन के शुभारंभ में डीएम ने उक्त बात कही। उन्होंने सम्मेलन का शुभारंभ किया। कहा कि दो अक्तूबर से ग्राम पंचायतों की बैठकें शुरू की जा रही हैं। परियोजना प्रबंधक स्वजल शिल्पी पंत ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी 205 ग्राम पंचायतों में यह कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीडीओ एसएसएस पांगती, डीपीआरओ पूनम पाठक, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, सहायक खंड विकास अधिकारी बागेश्वर मोहन नाथ गोस्वामी, खंड शिक्षा अधिकारी बागेश्वर एमए अंसारी, खंड विकास अधिकारी कपकोट जीजी गोस्वामी, सदन मिश्रा, डॉ राजेश आर्या आदि मौजूद थे।