फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   नामिक ग्लेशियर रवाना हुआ 13 सदस्यीय साहसिक दल

नामिक ग्लेशियर रवाना हुआ 13 सदस्यीय साहसिक दल

Sun, 10 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
नामिक ग्लेशियर रवाना हुआ 13 सदस्यीय साहसिक दल
himalaya
बागेश्वर। ट्रैक ऑफ द इयर नामिक ग्लेशियर के लिए पहला 13 सदस्यीय साहसिक दल रवाना हो गया है। इस दल में उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार राज्य के सदस्य शामिल हैं। यह दल ट्रैकिंग रूट में साहसिक पर्यटन की संभावनाओं के विकास की दिशा में काम करेगा।
विज्ञापन

सीडीओ एसएसएस पांगती ने शनिवार को दल को तहसील रोड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीडीओ ने बताया कि साहसिक दल बागेश्वर से गोगिना होकर थल टॉप, नंद कुंड से नामिक ग्लेशियर का सफर तय करेगा। इस दौरान दल ट्रैकिंग रूट पर बसे गांव-कस्बों के बाशिंदों से संपर्क, संवाद करेगा। दल ट्रैकिंग रूट की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी देगा। इससे रूट की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद चरणबद्ध रूप से अन्य दलों को रवाना किया जाएगा। साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को उभारने के उद्देश्य से विभाग पिछले चार साल से ट्रैकिंग का आयोजन कर रहा है। इस साल नामिक को ट्रैक ऑफ द इयर चुना गया है। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी बीपी टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष विक्रम दानू, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य रवींद्र करायत, जिला समन्वयक भाजपा संजय परिहार, प्रचार अधिकारी प्रदीप नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed