{"_id":"5af886504f1c1bdf408b51fd","slug":"181526236752-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए वंशीधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए वंशीधर
Updated Mon, 14 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विद्यालय में छात्र संख्या में बढ़ोतरी सहित बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता संवर्द्धन करने के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोहाला के प्रधानाध्यापक वंशीधर जोशी को राज्य बाल संरक्षण आयोग ने राज्य उत्कृष्ट शिक्षक के पुरस्कार से सम्मानित किया है। शिक्षक जोशी को यह सम्मान 10 मई को देहरादून में आयोजित एक समारोह में आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र खंडूरी द्वारा प्रदान किया गया।
प्रधानाध्यापक वंशीधर जोशी के प्रयासों से प्राथमिक स्कूल बोहाला में छात्र संख्या 11 से बढ़कर 42 हो गई है। विद्यालय की छात्र संख्या में बढ़ोत्तरी करने के साथ ही बच्चों की सुरक्षा, शैक्षिक गुणवत्ता संवर्द्धन करने को लेकर उन्होंने विशेष प्रयास किए हैं। विद्यालय में एकल होने के बावजूद वंशीधर जोशी ने पूरे मनोयोग से शिक्षण कार्य किया। शिक्षक जोशी को छात्र संख्या बढ़ाने के साथ ही बेस्ट विद्यालय प्रबंध समिति का पुरस्कार भी मिल चुका है। पुरस्कार मिलने पर सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक मुहम्मद अकील, उप शिक्षाधिकारी पूनम चौहान, बीआरपी हेम लोहुमी ने खुशी व्यक्त की है। यह पुरस्कार राज्य के विभिन्न जनपदों के 11 शिक्षकों को प्रदान किया गया है।