{"_id":"5af33d6f4f1c1b84098b9265","slug":"181525890415-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेड़ीदेवी-मलसूना सड़क पर चलना संभलकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेड़ीदेवी-मलसूना सड़क पर चलना संभलकर
Updated Wed, 09 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पांच किमी कमेड़ीदेवी-मलूसना सड़क पर जरा संभलकर चलिएगा। वाहन चलाने में जरा सी भी चूक हुई तो दुर्घटना होने में देर नहीं लगेगी। ग्रामीणों ने लोनिवि से खस्ताहाल सड़क का शीघ्र डामरीकरण करने की मांग की है। मांग की अनदेखी करने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
कमेड़ीदेवी-मलसूना सड़क का कटान काफी पहले हो चुका है। सड़क के डामरीकरण के लिए अभी तक सोलिंग नहीं किया गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए है जिससे हर वक्त हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़क किनारे सुरक्षा दीवार, नाली नहीं होने से बारिश पानी सड़क के बीच बहता है। कहा कि झिटोली नगर, स्यौकोड़ा, मेहरखाली, खेटुंवा, खारी और कुचौली में अस्पताल, एएनएम सेंटर, इंका की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें कमेड़ीदेवी बाजार आना पड़ता है। डामरीकरण की मांग के बावजूद लोनिवि कोई काम नहीं करा रहा है। चेतावनी देने वालों में कुंदन राठौर, रवि मेहरा, नंदन भौर्याल, सोहन सिंह, प्रदीप राठौर, नरेंद्र राठौर आदि शामिल हैं।