फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   राजस्व उपनिरीक्षकों ने पांचवें दिन भी दिया धरना

राजस्व उपनिरीक्षकों ने पांचवें दिन भी दिया धरना

Wed, 14 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
राजस्व उपनिरीक्षकों ने पांचवें दिन भी दिया धरना
बागेश्ेवर। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व उपनिरीक्षकों का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलित राजस्व उपनिरीक्षकों ने मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर नारेबाजी की। पांच दिन से पटवारियों के हड़ताल पर रहने से तमाम कामकाज प्रभावित होने लगे हैं।
विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक के पदों पर अतिशीघ्र प्रशिक्षण शुरू करने, नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति के लिए डीपीसी और प्रशिक्षु राजस्व उपनिरीक्षकों का परीक्षा परिणाम अविलंब घोषित करने की मांग को लेकर सभी राजस्व उपनिरीक्षक बुधवार को तहसील में एकत्र हुए।
विज्ञापन


यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि अब तक उनकी मांगों को लेकर शासन स्तर से कोरे आश्वासन दिए गए हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विजय पाल सिंह मेहता, जगदीश परिहार, प्रवीण टाकुली, सुरेंद्र कुमार, तारा, मोहन भाकुनी, युवराज गोस्वामी, देवेंद्र लोहनी, पप्पू लाल, पूरन गिरी, त्रिभुवन सिंह, आनंद पुरी, भूपाल मटियानी, रमेश राम, दीपक भौंर्याल, किशोर कांडपाल, सुरेश राठौर, हरीश तिरुवा, भगवती जोशी, जगत कोरंगा, दयाकृष्ण पंत, प्रकाश सिंह आदि राजस्व उपनिरीक्षक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed