फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   दुर्गा पूजा के साथ मनभावन भजनों के गायन में मस्त भक्त

दुर्गा पूजा के साथ मनभावन भजनों के गायन में मस्त भक्त

Wed, 27 Sep 2017 11:40 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा पूजा के साथ मनभावन भजनों के गायन में मस्त भक्त
मन-भावनबागेश्वर/ कपकोट। भगवान बागनाथ की पावन नगरी के दो कपकोट और खांकर में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम मची हुई है। पूजास्थलों पर पूजार्थियों का सुबह से ही तांता लगा हुआ है। मां के भक्त देर रात तक मन-भावन भजनों के गायन में मस्त रहते हैं। बागेश्वर और कपकोट में सरयू पूजन का कार्यक्रम खास रोचक रहा। नगर पूजा कमेटी की ओर से आशीर्वाद भवन में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ ही मन भावन भजनों का गायन चल रहा है। वहां राजेंद्र उपाध्याय, सूरज जोशी, मनोज जोशी, कौशल जोशी, कमल नेगी और पुष्कर साह आदि थे।
विज्ञापन


उधर नुमाइशखेत के पीपल के पेड़ के समीप दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने दुर्गा प्रतिमाओं की पूजा की। यहां महिलाओं ने देर शाम तक मन मोहक भजन गाए। कमेटी के अध्यक्ष बृज किशोर वर्मा, व्यवस्थापक गोविंद साह जगाती, कमला भैंसोड़ा, चंद्रा उपाध्याय, गीता उपाध्याय, सुनील वर्मा, नवीन लोहनी, गंगा प्रसाद आदि थे। उधर केदारेश्वर मैदान हिचौड़ी कपकोट में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान आयोजकों ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। यहां सुबह-शाम ढोल दमाऊ, झांझर और बुखौरों की मन मोहक थाप पर हो रही महाआरती देखते ही बन रही हैं। पंडित आनंद बल्लभ पांडे, मनोहर पांडे ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। यज्ञाधीश गोवर्धन दानू ने प्रसाद वितरित किया। वहां कमेटी के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, व्यवस्थापक रमेश गढ़िया, सचिव राजेेंद्र कपकोटी, कोषाध्यक्ष बीएस कर्म्याल, प्रकाश कांडपाल, पान सिंह ऐठानी, लक्ष्मण गढ़िया, नवीन कांडपाल और मोहन कपकोटी आदि थे। उधर खांकर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed