फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   18 teachers from all over Kumaon honored

कुमाऊं भर के 18 शिक्षक सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
18 teachers from all over Kumaon honored
बागेश्वर के डायट में हुई मंडल स्तरीय कार्यशाला में सम्मानित शिक्षक। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखंड की शुक्रवार को डायट सभागार में मंडलीय शिक्षक कार्यशाला हुई। प्रभारी सीईओ प्रमोद तेवाड़ी, प्रभारी डीईओ रमेश चंद्र मौर्य और डायट प्राचार्य शैलेंद्र धपोला ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान अलग-अलग कैटेगिरी में मंडल के 18 शिक्षकों को सम्मानित किया गया
विज्ञापन

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बलवंत कालाकोटी के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में बच्चों ने वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। राजकीय जूनियर हाईस्कूल मटेना की छात्रा ज्योति तिवारी ने बागेश्वर का पौराणिक महत्व बताया। मिशन के राज्य संयोजक लक्ष्मण सिंह मेहता ने दैनिक योगासन, श्यामपट्ट (ब्लैक बोर्ड) कार्य, दैनिक प्रेरक प्रसंग बताए। मुख्य अतिथि सीईओ प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने कहा कि शिक्षकों का यह कदम सराहनीय है। अध्यापक स्वैच्छिक रूप से शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्य कर रहे हैं। इससे छात्र-छात्राओं को निश्चित ही कुछ नया सीखने को मिलेगा। डायट के प्रभारी प्राचार्य शैलेंद्र धपोला ने कहा कि स्वैच्छिक स्वयंसेवी शिक्षकों के समूह को पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार की कार्यशाला का विषय विद्यालय व छात्र विकास में शिक्षकों व समाज की भूमिका था। अल्मोड़ा की रेखा गढ़िया, चंपावत की रेखा बोहरा, ऊधमसिंह नगर की गायत्री पांडे ने अपने अनुभव बांटे। डायट के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला की अध्यक्षता में जिला संयोजक नीरज पंत, हेम पाठक ने संचालन किया। कार्यशाला में अल्मोड़ा की जिला संयोजक दीपा आर्या, चंपावत के शंकर अधिकारी, पिथौरागढ़ के रमेश जोशी, ऊधमसिंह नगर की गायत्री पांडे, दलीप भाकुनी, हेम लोहुमी, दयाल जोशी, नीता अलमिया, पूरन रौतेला ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित
>> उत्कृष्ट मिशन सहयोगी सम्मान : शिक्षक नीरज कुमार पंत बागेश्वर।
>> अनमोल रत्न : रेखा गढ़िया (अल्मोड़ा), नीरज पंत (बागेश्वर), रेखा बोहरा (चंपावत), गायत्री पांडे (ऊधमसिंह नगर)।
>> उत्कृष्ट शिक्षक : चरण सिंह बघरी (बागेश्वर), जगदीश दफौटी (बागेश्वर), हरिशंकर जोशी (बागेश्वर), चंपा कोरंगा (बागेश्वर), कलावती जोशी (बागेश्वर), श्याम सुंदर (बागेश्वर), गोविंदी जखन्याल (बागेश्वर), शशिबाला (बागेश्वर), खड़क सिंह बोरा (चंपावत), हंसा लसपाल (पिथौरागढ़), शोभा बिष्ट (अल्मोड़ा), सुनीता भटनागर (नैनीताल), मीनाक्षी आर्या (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed