{"_id":"5ce19418bdec22074b0a977d","slug":"171558287384-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीमत बढ़ने से थाली से दूर हो रही है सब्जियां तथा फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीमत बढ़ने से थाली से दूर हो रही है सब्जियां तथा फल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। शादी के सीजन में फलों तथा सब्जियों के दाम लोगों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। भाव पूछने पर ग्राहकों को झटका लग रहा है। तुरई 40 रुपये प्रति किलो बिक रही है तो फूल गोभी अभी हाथ में आने के बिल्कुल मूड में नहीं है। ऐसे में सब्जी के बढ़ते दामों के बीच आम लोगों की जेब ढीली हो रही है।
इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस कारण जिला मुख्यालय समेत आसपास के गांवों में सब्जी की खपत बढ़ गई है। जिससे सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। फूल गोभी, मटर 60-60 रुपये, तुरई 40 रुपये, प्याज 15 से 20 रुपये, आलू 15 रुपये, पहाड़ी आलू 20 रुपये, बैगन 20 से 30 रुपये, भिंडी 40 रुपये, करेला 30 रुपये, बंद गोभी 20 रुपये, लौकी 20 रुपये, टमाटर 40 रुपये, कद्दू 20 रुपये, खीरा 15 से 20 रुपये, मूली 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सब्जी महंगी होने के कारण आम लोगों की जेब ढीली हो रही है।
फलों को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है लेकिन दाम महंगे होने के कारण फल भी गरीबों की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। नगर में सेब 130 रुपये, आम 90 रुपये, अंगूर 100 रुपये, अनार 100 रुपये, पपीता 60 रुपये, संतरा 100 रुपये प्रति किलो और केला 50 रुपये दर्जन बिक रहा है। नगर के सब्जी विक्रेता महेश नाथ ने बताया कि शादी के सीजन में सब्जी के दाम बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
फल की टोकरी मिल रही 1800 में
बागेश्वर। कुमाऊं में होने वाली शादियों में वर और वधु पक्ष एक दूसरे को फलों की टोकरी का आदान प्रदान करते हैं। फल महंगे होने के कारण शादी के वक्त दी जाने वाली फल की टोकरी 1200 से 1800 रुपये तक मिल रही है। नगर निवासी सूरज कुमार ने बताया कि दो दिन बाद बेटी की शादी होने वाली है। फल तथा सब्जी महंगे होने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्यूरो