फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   एसडीएम ने भराड़ी और आपदा के जद में आए खारबगड़ गांव का भ्रमण किया

एसडीएम ने भराड़ी और आपदा के जद में आए खारबगड़ गांव का भ्रमण किया

Tue, 28 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने भराड़ी और आपदा के जद में आए खारबगड़ गांव का भ्रमण किया

विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने भराड़ी बाजार व खारबगड़ गांव का भ्रमण स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने खारबगड़ के तीन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल के निपटने के बाद नदी के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

उपजिलाधिकारी तिवारी ने भराड़ी बाजार के शेर सिंह ऐठानी, गोविंद सिंह ऐठानी, हरीश ऐठानी और सतीश ऐठानी के घरों को सरयू की तेज धारा से होने वाले संभावित खतरे को देखा। बताया अभी सरयू में काफी पानी है। वहां जाना फिलहाल संभव ही नहीं है। वर्षाकाल निपटने के बाद नदी के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बताया सरयू के किनारे की पहाड़ी में दो होल हो गए हैं और पत्थर भी गिर रहे हैं। इसके बाद एसडीएम ने आपदा प्रभावित खारबगड़ गांव का जायजा लिया।
विज्ञापन


बताया कि वहां सात परिवार आपदा की जद में हैं जिसमें से चार परिवार सुरक्षित स्थल को चले गए हैं। हरपाल सिंह, गोविंद और हरक सिंह रात में अन्यत्र चले जाते हैं जबकि दिन में वह अपने घरों में आ जाते हैं। एसडीएम ने उन्हें सुरक्षित स्थलों पर जाने के निर्देश दिए। तीनों ने गांव के ही सुरक्षित स्थान पर घर बनाने के लिए शीघ्र पैंसा दिलाने की मांग की। एसडीएम के साथ भू-वैज्ञानिक अमित नेगी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed