{"_id":"5aeca11e4f1c1b330a8b82eb","slug":"171525457182-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिये कर्मचारी करेंगे संसद भवन का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिये कर्मचारी करेंगे संसद भवन का घेराव
Updated Fri, 04 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पालनी की अध्यक्षता में सरयू घाट में पेंशन विहीन कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए अब संसद भवन का घेराव किया जाएगा।
प्रांतीय संरक्षक गोपाल मेहता ने बताया कि छूटे हुए जिलों में जल्द ही रैली का आयोजन किया जाएगा। मई अंतिम सप्ताह में दोनों मंडल मुख्यालयों में कमिश्नरी का घेराव और मंडल कार्यकारिणी का गठन होना है। 25 जून को उत्तराखंड में इस मुहिम की पहली वर्षगांठ पर प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाना है। कहा कि यदि पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो संसद भवन का घेराव किया जाएगा।
इस अवसर पर हिमांचल प्रदेश के कार्मिक सुरेश कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर शोक जताया गया। साथ ही सभी कर्मियों से परिवार की आर्थिक सहायता करने का आह्वान किया गया। बैठक में लक्ष्मण कोरंगा, मुकुल भाकुनी, प्रदीप गड़िया, प्रकाश टाकुली, राजेंद्र पूना, मोहन धामी, प्रकाश जोशी, विजय गोस्वामी, चंद्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।