{"_id":"5aa2c7904f1c1ba7758b4867","slug":"171520617360-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर के दो व पिथौरागढ़ के एक विद्यालय को मिलेगा तरुश्री सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के दो व पिथौरागढ़ के एक विद्यालय को मिलेगा तरुश्री सम्मान
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने पर प्रदेश सरकार ने राज्य के तीन विद्यालयों को तरुश्री सम्मान के लिए चयनित किया है। इनमें दो विद्यालय बागेश्वर और एक विद्यालय पिथौरागढ़ जिले का शामिल है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय को एक लाख रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
बागेश्वर के राजकीय जूनियर हाइस्कूल पिंगलो और पदम सिंह परिहार राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला के साथ ही पिथौरागढ़ जिले के बीएलएस राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐंचोली को वर्ष 2017-18 में तरुश्री सम्मान के लिए चयनित किया गया। पुरस्कार के लिए राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद सचिव डॉ. भूपिंदर कौर औलख की ओर से माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा है। शासन द्वारा तीनों चयनित विद्यालयों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
वज्यूला स्कूल परिसर में बांज, देवदार पेड़ों की भरमार
बागेश्वर। तरुश्री सम्मान के लिए चयनित राइंका वज्यूला द्वारा पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। विद्यालय के पास लगभग ढाई सौ नाली भूमि है। भूमि में बांज, बुरांश के अलावा बरगद, पारीजात, रुद्राक्ष, पांगर के पौधे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
शिक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि पूर्व डीईओ आकाश सारस्वत की प्रेरणा पर विद्यालय की भूमि में वन विकसित करने का कार्य शुरू किया गया। इसमें वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा, एनएसएस के बच्च्चों का सहयोग रहा। विद्यालय का पुरस्कार के लिए चयन होने पर प्रधानाचार्य केसी पाठक, हरीश फर्स्वाण, जीवन दुबे, उमेश जोशी आदि ने खुशी जताई है।