फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   17 Teachers Felicitated

शिक्षक दिवस पर 17 शिक्षकों को मिला उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
17 Teachers Felicitated
बागेश्वर में मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढ़िया के साथ उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक। सं? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 17 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले दो मेधावी भी पुरस्कृत किए गए। समारोह में पांच विद्यालयों को दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

शिक्षक दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढ़िया ने किया। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने स्वागत गीत, वंदना प्रस्तुत की और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सीईओ जीएस सौन ने सभी शिक्षकों से अपनी पूरी क्षमता के साथ शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने को कहा। वहां पर डायट प्राचार्य डॉ. शैैलेंद्र सिंह धपोला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, बीईओ कमलेश्वरी मेहता, कैलाश प्रकाश चंदोला, संदीप कुमार जोशी, डॉ. सीएम जोशी, रवि कुमार जोशी डॉ. बीडी पांडेय आदि थे। कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता डॉ. राजीव जोशी ने किया।
विज्ञापन

इनको मिला सम्मान
बागेश्वर। प्रधानाचार्य मदन मोहन जोशी, प्रधानाध्यापक नंदन सिंह अल्मियां, प्रवक्ता रामनुज सिंह, प्रवक्ता दीप चंद्र पांडेय, प्रवक्ता प्रेमा भट्ट, डायट प्रवक्ता डॉ. केएस रावत, एलटी शिक्षक लक्ष्मण सिंह कोरंगा, मोहन चंद्र साह, संजय सिंह जनौटी, कमलेश कुमार तेवाड़ी, हरीश चंद्र सिंह फर्स्वाण, सहायक अध्यापक नीरज पंत, किशोर पंत, गीता आर्या, गीता बिष्ट, जगदीश सिंह दफौटी और विष्णु दत्त जोशी को उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर कॉलेज कमेड़ीदेवी, राउमावि पंत क्वैराली, हाईस्कूल नील नगेड़ा, राइंका रातिरकेटी और राइंका नाचती को दीनदयाल उपाध्याय उत्कृष्टता पुरस्कार मिला। विवेकानंद विद्या मंदिर इंका बागेश्वर की कुमकुम चौबे और खोलिया विवेकानंद इंका गरुड़ के अभय उपाध्याय को बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर में आठवां स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को जिले के कला अध्यापकों की बनाई पेंटिंग और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया।
स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
बागेश्वर। जिले के स्कूलों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए।
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में प्रधानाचार्या डॉ. आशा तिवारी और उप प्रधानाचार्या अपर्णा कांडपाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का संचालन तनिष्क और हर्षवर्धन ने किया। राइंका बागेश्वर में छात्रों ने सभी शिक्षकों को पेन देकर सम्मानित किया। शिक्षक संजय टम्टा को विद्यालय स्तर पर बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
राजूहा रौल्यांना में शिक्षक दिवस पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को स्वनिर्मित चित्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहां पर भास्कर पंत, सोनू गोस्वामी आदि थे। राइंका शामा में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार दिए। राइंका काफलीगैर में प्रधानाचार्य राजीव निगम ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन पर केक काटा और विद्यार्थियों को वितरित किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम, भाषण आदि प्रस्तुत किए। वहां पर दीपक चंद्र पांडेय, कमलेश सिंह रौतेला आदि मौजूद रहे।

राउमावि लेटी में शिक्षक दिवस पर छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने समूह गायन, भाषण, कविता पाठ में भी भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने किया। जिले के अन्य विद्यालयों में भी शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed