{"_id":"5824af964f1c1bf77eb3a486","slug":"17-kumaon-was-buried-with-military-honors-by-the-young","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 कुमाऊं के जवान की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 कुमाऊं के जवान की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
सलामी देते सैनिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 कुमाऊं में तैनात बागेश्वर जनपद के जैनकरास निवासी जवान अरुणाचल में पेट्रोलिंग के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जवान के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया। गुरुवार की देर शाम को सरयू-गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
जैनकरास पालड़ीछीना निवासी 38 वर्षीय कुंदन सिंह पुत्र मोहन सिंह 17 कुमाऊं में नायक के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व जब वह पेट्रोलिंग पर थे तो गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। सेना के जवान गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को अरुणाचल से उनके पैतृक गांव जैनकरास लाए। जवान के पार्थिव शरीर के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जवान की पत्नी जानकी देवी, पिता मोहन सिंह और माता मधुली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। गुरुवार की देर शाम सरयू संगम पर जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के छोटे भाई दिनेश सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। नौ कुमाऊं अल्मोड़ा से आए जवानों ने जवान को अंतिम सलामी दी। जिला प्रशासन की ओर से एडीएम एसएस जंगपांगी, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत सदस्य रवींद्र करायत, कमल टम्टा सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि दी।