{"_id":"5aa40cda4f1c1b90778b4b36","slug":"161520700634-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों का निर्माण शुरू नहीं होने से जनता में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों का निर्माण शुरू नहीं होने से जनता में आक्रोश
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट के रिखाड़ी-वाछम एवं धूरबैंड-बदियाकोट मोटर मार्ग के निर्माण की मांग तेज हो गई है। जिला पंचायत सदस्य ने कहा है कि स्वीकृत के सात साल बाद भी सड़कों का निर्माण नहीं हो सका है। इससे लोगों में आक्रोश है। यदि सड़कों का शीघ्र निर्माण शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
वाछम की जिला पंचायत सदस्य भागीरथी देवी ने पीएमजीएसवाई के ईई को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि रिखाड़ी-वाछम पार्ट चार और धूरबैंड-बदियाकोट स्टेज दो के लिए 2010 में धनराशि स्वीकृत हो गई थी। सात वर्ष बाद भी इन सड़कों का निर्माण शुरू नहीं हुआ है।
सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों को मीलों की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। आरोप लगाया कि मांग करने पर हर बार विभाग की ओर से जल्दी काम शुरू करने का आश्वासन दिया जाता है, जो अब तक कोरे साबित हुए हैं। इससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि विभाग द्वारा एक माह के भीतर दोनों सड़कों के निर्माण में उचित पहल नहीं की गई तो जनता को साथ लेकर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।