{"_id":"59cbe6944f1c1b6d548b4b79","slug":"161506535060-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल व्यवसाइयों ने सौंपा विधायक को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल व्यवसाइयों ने सौंपा विधायक को ज्ञापन
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पर्यटन दिवस के मौके पर बुधवार को होटल व्यावसायीयों ने डीएम और विधायक चंदन राम दास से मुलाकात कर उन्हें नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने विधायक से पर्यटन के हित में समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। विधायक दास को सौंप ज्ञापन में होटल व्यावसायीयों ने नगर में सीवर लाइन की स्वीकृति शीघ्र दिलाने, एडीबी के तहत मंजूर पिंडारी, कफनी और सुंदरढुंगा ग्लेशियर ट्रेक का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराने, चंडिका मंदिर से खाद्यान्न गोदाम वाले मार्ग को बागेश्वर दर्शन मार्ग के नाम से रखने, कुकुड़ामाई मंदिर और स्वर्गाश्रम को पर्यटकस्थल घोषित करने, उच्च हिमालयी क्षेत्र के धूर, धाकुड़ी, कर्मी, मजुवा टॉप को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने आदि की मांग की।
उन्होंने विधायक दास द्वारा नगर में सीवरेज का निर्माण शीघ्र कराने के आश्वासन पर उनका आभार जताया। दास ने व्यावसायीयों द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के सुझावों को बेहतर बताया। इसके बाद व्यावसायियों ने डीएम रंजना को भी एक मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन देने वालों में होटल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम दानू, हरीश लाल साह, मनोज बिष्ट, संजय परिहार और पीयूष साह आदि थे। ब्यूरो